गलवा नदी में बहती स्वास्थ्य सेवाएं! मरीजों की जान जोखिम में,
गलवा नदी में बहती स्वास्थ्य सेवाएं! मरीजों की जान जोखिम में, हर साल जलभराव से जूझता है उनियारा का सबसे बड़ा अस्पताल, गलवा नदी के बहाव क्षेत्र में बना उनियारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र TONK (फ़िरोज़ उस्मानी)। राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से वर्ष 2022 में निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उनियारा हर साल मानसून के दौरान जलमग्न हो जाता है। यह अत्यंत चिंताजनक स्थिति तब उत्पन्न हुई जब चिकित्सा विभाग के इंजीनियरिंग विंग ने इस अत्यावश्यक सुविधा को गलवा नदी के बहाव क्षेत्र के बीचों-बीच बनवा दिया। जैसे ही गलवा बांध भरता है और पानी बहने लगता है, उसका पूरा बहाव अस्पताल परिसर से होकर गुजरता है। परिणामस्वरूप, अस्पताल और उसके पीछे स्थित आवासीय क्वार्टर जलमग्न हो जाते हैं। पानी के साथ जहरीले जीव-जंतु, विशेषकर सांप, परिसर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे वहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों और अस्पताल कर्मियों की जान पर खतरा बना रहता है। मरीजों को फिसलन और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है भारी जलभराव के कारण अस्पताल परिसर में जगह-जगह फिसलन हो जाती है। मरीजों को कीचड़ और पानी से होकर अस्पत...