टोंक के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, जीते 13 पदक

 टोंक के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, जीते 13 पदक


TONK (फ़िरोज़ उस्मानी)।राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 जुलाई 2025 तक भरतपुर में किया गया, जिसमें टोंक जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदक (5 स्वर्ण, 5 रजत, 3 कांस्य) अपने नाम किए।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी:

1. सक्षम कुमावत – पीवी 7-8 आयु वर्ग, पुरुष, अंडर 27 किलोग्राम भार वर्ग

2. सक्षम चौधरी – केडिट पुरुष 12-14 आयु वर्ग, अंडर 53 किलोग्राम भार वर्ग

3. शिवकुमार शर्मा – केडिट पुरुष 12-14 आयु वर्ग, अंडर 59 किलोग्राम भार वर्ग

4. दिव्या यादव – महिला सब-जूनियर 8-11 आयु वर्ग, अंडर 35 किलोग्राम भार वर्ग

5. रीत कुमावत – केडिट महिला 12-14 आयु वर्ग, अंडर 59 किलोग्राम भार वर्ग


रजत पदक विजेता खिलाड़ी:

1. लिवांशु प्रजापत – पीवी पुरुष 7-8 आयु वर्ग, अंडर 22 किलोग्राम भार वर्ग

2. दक्ष चौधरी – पीवी पुरुष 7-8 आयु वर्ग, अंडर 27 किलोग्राम भार वर्ग

3. अयांश चौधरी – सब-जूनियर पुरुष 8-11 आयु वर्ग, अंडर 27 किलोग्राम भार वर्ग

4. प्रियांक रघुवंशी – सब-जूनियर पुरुष 8-11 आयु वर्ग, अंडर 35 किलोग्राम भार वर्ग

5. अक्षिता कुशवाहा – केडिट महिला 12-14 आयु वर्ग, अंडर 33 किलोग्राम भार वर्ग


कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी:

1. अक्षिता यादव – सब-जूनियर महिला 8-11 आयु वर्ग, अंडर 26 किलोग्राम भार वर्ग

2. अक्षिता शर्मा – सब-जूनियर महिला 8-11 आयु वर्ग, अंडर 35 किलोग्राम भार वर्ग

3. वंशिका वर्मा – केडिट महिला 12-14 आयु वर्ग, अंडर 37 किलोग्राम भार वर्ग


भव्य स्वागत और सम्मान:

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों का टोंक पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुकेश कुमार शर्मा, सूरजमल जाट, डॉ. मनीष कुमावत, डॉ. राजेश कुमार कुशवाहा, रामदयाल यादव, केदार प्रसाद यादव, मुकेश व्यास, धर्मेंद्र गुप्ता, कुलदीप चौधरी, राजेश कुमार चौधरी, ओम सिंह नायक, हंसराज वर्मा, तथा राधाकृष्ण चौधरी उपस्थित रहे।

जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन टोंक के सचिव धन्नालाल वर्मा ने कोच अमित, मार्गदर्शक रमेश चंद प्रजापत, और सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।

वर्तमान में ये सभी खिलाड़ी द टाइगर मार्शल आर्ट एकेडमी, टोंक में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। एकेडमी के निदेशक कृष्ण मुरारी प्रजापति ने सभी विजेताओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टोंक में दहशतनाक वारदात – दादा ने बहू और तीन मासूम पोतों पर किया जानलेवा हमला

सेंट सोल्जर स्कूल बना लूट का अड्डा, अभिभावकों से अवैध वसूली के गंभीर आरोप

खानदान-ए-अमीरीया, टोंक की मिश्क्कत उल ईमान ने बी.यू.एम.एस. में राजस्थान टॉप किया