राष्ट्रीय मंच पर गूंजी टोंक की “पढ़ाई विद एआई” पहल

 राष्ट्रीय मंच पर गूंजी टोंक की “पढ़ाई विद Ai” पहल,

निवर्तमान कलक्टर डॉ.सौम्या झा ने की थी शुरू



नई दिल्ली/टोंक(फ़िरोज़ उस्मानी)।  निवर्तमान कलक्टर सौम्या झा का टोंक ज़िलें में शिक्षा के क्षेत्र में शुरू किया गया नवाचार “पढ़ाई विद एआई” ने देशभर में ज़िलें को एक नई पहचान दिलाई है। लगातार इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय मंचों पर सराहा जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को नई दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “विकसित भारत के लिए Ai - त्वरित आर्थिक विकास के लिए एक अवसर और नीति फ्रंटियर टेक रिपॉजिटरी” कार्यक्रम में  “पढ़ाई विद एआई” पहल को खासा सराहा गया है। पहल की प्रस्तुति निवर्तमान जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा (IAS) ने दी, जबकि वर्तमान कलेक्टर  कल्पना अग्रवाल (IAS) भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

  इस टीम की विशेष भूमिका रही

पढ़ाई विद एआई” को सफल बनाने में निवर्तमान कलक्टर सौम्या झा के साथ उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की है।जिसमें जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO) सुशील कुमार अग्रवाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) सुशीला करनाणी, सूचना सहायक फरहान खान, गणित शिक्षक महेंद्र सैनी और हेमंत श्रीवास्तव की विशेष भूमिका रही है।

पढ़ाई विद एआई” ने टोंक जिले को नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। ये पहल अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।

 क्या है “पढ़ाई विद एआई”?

टोंक निवर्तमान कलक्टर सौम्या झा ने पढ़ाई विद एआई” पोर्टल बच्चों के मन से गणित का भय निकालने के लिए शुरू किया था। इसके द्वारा बच्चे गणित के सवालों को आसानी से हल कर सकते है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित विषय में एआई-आधारित व्यक्तिगत शिक्षा उपलब्ध कराने का यह प्रयास शिक्षा में तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टोंक में दहशतनाक वारदात – दादा ने बहू और तीन मासूम पोतों पर किया जानलेवा हमला

सेंट सोल्जर स्कूल बना लूट का अड्डा, अभिभावकों से अवैध वसूली के गंभीर आरोप

खानदान-ए-अमीरीया, टोंक की मिश्क्कत उल ईमान ने बी.यू.एम.एस. में राजस्थान टॉप किया