संदेश

राष्ट्रीय मंच पर गूंजी टोंक की “पढ़ाई विद एआई” पहल

चित्र
 राष्ट्रीय मंच पर गूंजी टोंक की “पढ़ाई विद Ai” पहल, निवर्तमान कलक्टर डॉ.सौम्या झा ने की थी शुरू नई दिल्ली/टोंक(फ़िरोज़ उस्मानी)।   निवर्तमान कलक्टर सौम्या झा का टोंक ज़िलें में शिक्षा के क्षेत्र में शुरू किया गया नवाचार “पढ़ाई विद एआई” ने देशभर में ज़िलें को एक नई पहचान दिलाई है। लगातार इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय मंचों पर सराहा जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को नई दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “विकसित भारत के लिए Ai - त्वरित आर्थिक विकास के लिए एक अवसर और नीति फ्रंटियर टेक रिपॉजिटरी” कार्यक्रम में  “पढ़ाई विद एआई” पहल को खासा सराहा गया है। पहल की प्रस्तुति निवर्तमान जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा (IAS) ने दी, जबकि वर्तमान कलेक्टर  कल्पना अग्रवाल (IAS) भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।    इस टीम की विशेष भूमिका रही “ पढ़ाई विद एआई” को सफल बनाने में निवर्तमान कलक्टर सौम्या झा के साथ उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की है।जिसमें ज...

हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा कोटा शहर

चित्र
  श्रीभूतेश्वर महादेव मंदिर में भव्य कावड़ व कलश यात्रा सम्पन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा कोटा शहर       TONK. (फ़िरोज़ उस्मानी) कोटा (छावनी कोटड़ी)। कश्यप महिला मित्र मंडल द्वारा आयोजित भव्य व विशाल कावड़ व कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का जनसैलाब उमड़ा। श्रीभूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर से निकली इस यात्रा की शुरुआत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव व कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा स्वजातीय समाज विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार द्वारा 101 किलो की कांवड़ की विधिवत पूजा-अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर की गई। इस अवसर पर मंच के प्रदेश महामंत्री व प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र मेहरा एडवोकेट ने जानकारी दी कि यह यात्रा प्रतिवर्ष महिला मित्र मंडल द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें सेवन वंडर से चंबल का पवित्र जल भरकर शहरभर में कांवड़ व कलश यात्रा निकाली जाती है। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और "हर हर महादेव" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना। कांवड़ यात्रा का समापन भूतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के ...

गलवा नदी में बहती स्वास्थ्य सेवाएं! मरीजों की जान जोखिम में,

चित्र
गलवा नदी में बहती स्वास्थ्य सेवाएं! मरीजों की जान जोखिम में,   हर साल जलभराव से जूझता है उनियारा का सबसे बड़ा अस्पताल, गलवा नदी के बहाव क्षेत्र में बना उनियारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र TONK (फ़िरोज़ उस्मानी)। राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से वर्ष 2022 में निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उनियारा हर साल मानसून के दौरान जलमग्न हो जाता है। यह अत्यंत चिंताजनक स्थिति तब उत्पन्न हुई जब चिकित्सा विभाग के इंजीनियरिंग विंग ने इस अत्यावश्यक सुविधा को गलवा नदी के बहाव क्षेत्र के बीचों-बीच बनवा दिया। जैसे ही गलवा बांध भरता है और पानी बहने लगता है, उसका पूरा बहाव अस्पताल परिसर से होकर गुजरता है। परिणामस्वरूप, अस्पताल और उसके पीछे स्थित आवासीय क्वार्टर जलमग्न हो जाते हैं। पानी के साथ जहरीले जीव-जंतु, विशेषकर सांप, परिसर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे वहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों और अस्पताल कर्मियों की जान पर खतरा बना रहता है।   मरीजों को फिसलन और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है भारी जलभराव के कारण अस्पताल परिसर में जगह-जगह फिसलन हो जाती है। मरीजों को कीचड़ और पानी से होकर अस्पत...

दो बड़े धर्मगुरुओं के आशीर्वाद से सचिन पायलट का CM बनना तय

चित्र
 दो बड़े धर्मगुरुओं के आशीर्वाद से सचिन पायलट का CM बनना तय TONK (फ़िरोज़ उस्मानी)। टोंक मे गुरुवार को धर्म व राजनीति का अद्धभुत संगम देखने को मिला। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व टोंक विधायक सचिन पायलट को दो धर्म गुरुओं का आशीर्वाद एक साथ मिला। दोनों ही धर्मगुरु अपने -अपने समुदाय में अत्यंत प्रतिशिष्ट माने जाते है। जिसे एक शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है। इसके बाद राजस्थान के लिए सचिन पायलट की ताजपोशी तय मानी जा रही है।  राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विभिन्न समुदायों के बीच पायलट की स्वीकार्यता व उनके समावेशी दृष्टिकोण से उन्हें नेतृत्व की नई जिम्मेदारी मिलने की प्रबल संभावनाएं है। सचिन पायलट ने गुरुवार को टोंक जैन नसिया अमीरगंज में जाकर जैन समाज के आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के दर्शन व चरण वंदन कर आशीर्वाद लिया है। इसके बाद पायलट ने दूसरी भेंट टोंक के मुस्लिम समाज के मौलवी मोहम्मद सईद साहब से की। पायलट ने उनके घर में उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर दुआएं ली।  राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार पायलट का ये दौरा सर्वधर्म समभाव वाली छवि को मजबूत करता है । माना जा...

खानदान-ए-अमीरीया, टोंक की मिश्क्कत उल ईमान ने बी.यू.एम.एस. में राजस्थान टॉप किया

चित्र
  खानदान-ए-अमीरीया, टोंक की मिश्क्कत उल ईमान  ने बी.यू.एम.एस. में राजस्थान टॉप किया — पूरे चार साल लगातार यूनिवर्सिटी में टॉप रहने का किया कारनामा टोंक (फ़िरोज़ उस्मानी):। राजस्थान के ज़िले टोंक से ताल्लुक़ रखने वाली मशक्क़तुल ईमान ने बी.यू.एम.एस. (बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी) फाइनल ईयर 2025 की परीक्षा में पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान हासिल कर अपने परिवार, अपने शहर और पूरे समुदाय का नाम रौशन कर दिया। मशक्क़तुल ईमान, खानदान-ए-अमीरीया की चिराग़ हैं। आप मरहूम साहबज़ादा शकील-उर-रहमान ख़ान साहब की पोती, मरहूम मौलवी करीम हुसैन साहब की नातिन और मुनज़ह शकीब अहमद की बेटी हैं। तालीमी मैदान में यह कोई पहली कामयाबी नहीं है। मशक्क़तुल ईमान ने पहले साल से लेकर फाइनल ईयर तक लगातार हर साल यूनिवर्सिटी में टॉप किया है — जो कि अपने आप में एक बड़ी मिसाल है। इस शानदार कामयाबी पर उनके परिवार, रिश्तेदारों और पूरे टोंक शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर मुबारकबादों का तांता लगा हुआ है। मशक्क़तुल ईमान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने वालिदैन की मेहनत, अपने उस्तादों की रहनुमाई और बुज़ुर्गो...

सरप्लस शिक्षकों के पदस्थापन में धांधली, चहेतों को मिला फायदा डीईओ कार्यालय की सूची पर उठे सवाल, नियमों की खुलेआम अनदेखी

चित्र
  सरप्लस शिक्षकों के पदस्थापन में धांधली, चहेतों को मिला फायदा डीईओ कार्यालय की सूची पर उठे सवाल, नियमों की खुलेआम अनदेखी टोंक (फ़िरोज़ उस्मानी)। जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई सरप्लस शिक्षकों की पदस्थापन सूची पर अब सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) द्वारा जारी की गई सूची में नियमों को ताक पर रखकर पदस्थापन किए गए और चहेते शिक्षकों को मनचाहे स्थानों पर नियुक्त कर दिया गया। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) द्वारा जारी 15 बिंदुओं की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए सरप्लस हुए 64 शिक्षकों में से कई का समायोजन नियम विरुद्ध किया गया है। नियमानुसार, शहरी क्षेत्र के शिक्षकों को पास के शहरी विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर समायोजित किया जाना था, लेकिन इसके उलट दूरस्थ विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी नजदीकी स्कूल दे दिए गए।         पक्षपात रवैया कई महिला शिक्षकों के साथ पक्षपात करते हुए उसी वार्ड में जगह खाली होने के बाद भी अन्य वार्डो के शिक्षकों को लगा दिया गया है। कुल मिलाकर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) ने नियमों को धत्ता बता क...

राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील), टोंक ने 21 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपा

चित्र
  राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील), टोंक ने 21 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपा TONK (फ़िरोज़ उस्मानी)। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील), जिला शाखा टोंक की ओर से कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जसवंत सिंह नरुका के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रांतीय आह्वान के तहत प्रदेशभर में दिया गया। ज्ञापन में मुख्य मांगों में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने, शिक्षकों की वर्षों से लंबित पदोन्नति को लागू करने, स्टाफिंग पैटर्न के आधार पर पदों की बढ़ोतरी, वेतन विसंगतियों का निवारण और 2007-08 में नियुक्त शिक्षकों के मूल वेतन को ₹11,170 के स्थान पर ₹12,900 करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल हैं। संगठन ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर शिक्षकों को उसके सभी लाभ देने, आठवें वेतनमान की घोषणा शीघ्र जारी करने, शिक्षा विभाग के संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने तथा सेवा काल में पाँच पदोन्नति के अवसर देने की भी माँग की है। इसके अतिरिक्त, द्वितीय श्रेणी से व्याख्याता पद पर वाणिज्य, गृह विज्ञा...