भारतीय जनता पार्टी ने मेहंदवास मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की, नंदलाल जाट बने मंडल अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने मेहंदवास मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की, नंदलाल जाट बने मंडल अध्यक्ष
TONK (फ़िरोज़ उस्मानी)।भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मेहंदवास मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति से नंदलाल जाट छान को मेहंदवास मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नवगठित कार्यकारिणी में महेंद्र सिंह सोलंकी एवं महावीर गुर्जर को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शिवजी लाल सैनी, नरेंद्र शर्मा, बुद्धि प्रकाश गुर्जर, लादू चौधरी, लड्डू टेपण एवं मोतीलाल यादव को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
मंत्री पद की जिम्मेदारी शक्ति सिंह यादव, विकास गुर्जर, मधु मीना, राधेश्याम चौधरी, नरेंद्र धाकड़ एवं पिंटू सिंह सोलंकी को दी गई है। इसके साथ ही महेश जांगिड़ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी द्वारा सदस्यों की भी घोषणा की गई है, जिससे संगठन को ज़मीनी स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और सभी ने नई टीम को बधाई दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें