टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 102 किलो डोडा चूरा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 102 किलो डोडा चूरा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
मूल्य लगभग 15.32 लाख रुपये, एक कार और 93 हजार रुपये नकद भी बरामद
TONK (फ़िरोज़ उस्मानी)। जिले मे टोंक पुलिस के तीन थानो ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 102.165 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। बरामद सामग्री की बाजार कीमत करीब 15 लाख 32 हजार 475 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक स्विफ्ट डिजायर कार (DL 8C AW 2457) और 93 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। इन कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम की विशेष भूमिका सराहनीय रही है।
मेहन्दवास थाना की कार्रवाई
यहां की पुलिस ने सोनवा टोल प्लाजा, एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 70 किलो डोडा चूरा और 93 हजार रुपये बरामद किए है। आरोपी सन्दर सिंह (42), निवासी पटियाला (पंजाब) को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
निवाई थाना की कार्रवाई
पुलिस ने दशहरा मैदान के पास भागते हुए एक युवक को पकड़ा, जिसके बैग से 17.660 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान लाभचन्द धाकड़ (27), निवासी चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई।
सदर थाना की कार्रवाई
इसी तरह सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एनएच-52 पर एक युवक से 14.505 किलो डोडा चूरा जब्त किया गया। आरोपी राजकुमार प्रजापत (25), निवासी चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/15 के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जिला स्पेशल टीम की अहम भूमिका

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें